संस्कृतिकर्मी, रंगकर्मी, शिक्षाविद प्रो. डी आर पुरोहित इंद्रमणि बडोनी सम्मान से नवाजे गए
देहरादून। दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर में मंगलवार को आयोजित सादे किंतु गरिमामय समारोह में इस वर्ष का इंद्रमणि बडोनी सम्मान उत्तराखंड की प्रख्यात संस्कृतिकर्मी, रंगकर्मी, शिक्षाविद और लोक के चितेरे प्रो. दाताराम पुरोहित को दिया गया। इंद्रमणि बडोनी पुरस्कार का प्रशस्ति वाचन गढ़वाली की विख्यात कवयित्री बीना बेंजवाल ने किया। समारोह की अध्यक्षता दून…

