देहरादून। ग्राम पंचायत सिद्दूवाला के ग्राम प्रधान कार्यालय में आज विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत बीएलओ एवं सक्षम अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां की गईं। इस दौरान मतदाता सत्यापन, आवश्यक दस्तावेजों की जांच तथा अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
ग्राम प्रधान निधि गैरोला ने क्षेत्रवासियों से एसआईआर अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम, पता एवं अन्य विवरण सही होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से समय पर अपने दस्तावेज उपलब्ध कराने और सत्यापन कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया।
बीएलओ एवं सक्षम अधिकारियों ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाया जा रहा है, जिससे पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
“नंदन न्यूज़ के लिए देहरादून के सिद्दूवाला ग्राम प्रधान कार्यालय से बड़ी खबर। यहां आज विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया के तहत बीएलओ और सक्षम अधिकारियों द्वारा तैयारियां की गईं। ग्राम प्रधान निधि गैरोला ने क्षेत्रवासियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया।
नंदन न्यूज़, देहरादून

