ब्रेकिंग न्यूज़

*”पेट्रोल को मिलेगी चुनौती, 100% एथेनॉल से दौड़ेंगी भारत की गाड़ियां – गडकरी का बड़ा ऐलान”*

 

नई दिल्ली। देश में हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर ईंधन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने 100 प्रतिशत एथेनॉल ईंधन से चलने वाले वाहनों को कानूनी मंजूरी देने की घोषणा की है। गडकरी ने बताया कि उन्होंने 100% एथेनॉल ईंधन संबंधी नियमों की फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिससे अब देश में ऐसे वाहनों का रास्ता साफ हो गया है।
गडकरी ने कहा कि उनका वर्षों पुराना सपना अब साकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहन का लॉन्च भी किया गया है और आने वाले समय में कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां ऐसे वाहन बाजार में उतारेंगी।

सरकार का मानना है कि एथेनॉल आधारित ईंधन से देश की पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम होगी, कच्चे तेल के आयात पर होने वाला भारी खर्च घटेगा और किसानों को भी अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे। एथेनॉल गन्ने, मक्का और कृषि उत्पादों से तैयार किया जाता है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
विशेषज्ञों के अनुसार 100% एथेनॉल वाहनों के आने से भारत स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। सरकार देशभर में एथेनॉल ईंधन उपलब्ध कराने के लिए विशेष पंपों का नेटवर्क भी विकसित कर रहीं है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *