ब्रेकिंग न्यूज़

“रिश्तों का कत्ल: पैसों और नशे ने भाई को बनाया भाई का हत्यारा, पुलिस ने 10 घंटे में खोला राज”

देहरादून। कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के बुढ़ी गांव (शिमला बाईपास रोड) में हुए सोहेल हत्याकांड का पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि सोहेल की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके सगे छोटे भाई ने की थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। गुस्से में आकर आरोपी ने अपने बड़े भाई सोहेल की हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और घटना को दूसरे तरीके से पेश करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।
पटेलनगर पुलिस की तत्परता से 10 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा होने पर पुलिस टीम की सराहना की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट: नंदा न्यूज़, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *