ब्रेकिंग न्यूज़

*सुद्धोंवाला में विकास कार्यों को मिली गति, ग्राम प्रधान “निधि गैरोला” ने कराए शौकता टैंक और सड़क निर्माण कार्य *

 

ग्राम पंचायत सुद्धोंवाला में ग्राम प्रधान निधि गैरोला के नेतृत्व में विकास कार्य लगातार जारी हैं। क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभिन्न वार्डों में शौकता टैंकों का निर्माण कराया जा रहा है, जिनमें कई कार्य पूर्ण भी हो चुके हैं।

ग्राम प्रधान निधि गैरोला ने बताया कि वार्ड संख्या 6 में लक्ष्मी चौहान, भगवती प्रसाद एवं रीना के क्षेत्र में, वार्ड संख्या 5 में बिजेंद्र प्रसाद के क्षेत्र में तथा वार्ड संख्या 13 में अजीत सेमवाल के क्षेत्र में शौकता टैंक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इन टैंकों के निर्माण से बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या में काफी राहत मिलेगी तथा वर्षा जल का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। वार्ड संख्या 2 में रमेश नौटियाल एवं भगवती प्रसाद जी के घर से डेयरी तक सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान निधि गैरोला द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान ने कहा कि पंचायत के सभी वार्डों में जनहित से जुड़े विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *