ब्रेकिंग न्यूज़

*चमोली *पोखरी* में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का घेराव, *यूकेडी* कार्यकर्ताओं ने उठाए जन समस्याओं के मुद्दे

नंदा न्यूज़ :

पोखरी (चमोली)। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के पोखरी आगमन के दौरान स्थानीय जन समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। उत्तराखंड क्रांति दल चमोली ( यूकेडी ) कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की बदहाल सड़कों, पुलों की स्थिति तथा हाल ही में karanprayag क्षेत्र में हुई घटना को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का घेराव किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि क्षेत्र में लंबे समय से सड़क, पुल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा उनकी ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान जब लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के काफिले को रोककर अपनी समस्याएं रखने का प्रयास किया, तो काफिला आगे बढ़ने लगा, जिससे मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई।

विरोध के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल ( यूकेडी ) कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र की जनता सड़क, पुल और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर परेशान है और उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए।

मौके पर कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि स्थिति नियंत्रण में रही। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

नंदा न्यूज़ के लिए चमोली से रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *