ब्रेकिंग न्यूज़

*पब्लिक प्लेस में शराब पीकर तमाशा, पुलिस की अगुवाई में 15 की निकली बारात*

*कोतवाली भगवानपुर*

*कई बार की चेतावनी के बाद भी सार्वजनिक स्थल पर जाम गटक छिंटाकशी कर रहे थे आरोपी*

सार्वजनिक स्थलों में शराब पीकर हुडदंग करने, महिलाओं से छिंटाकशी करने व लड़ाई झगड़ा करने वाले तत्वों पर कड़ी कार्यवाही के संबंध में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने दिनांक 19.6.26 की रात एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख चौराहों और सुनसान इलाकों में औचक छापेमारी की तथा सरेआम शराब पीकर आम जनता के लिए असुविधा पैदा कर रहे कुल 15 लोगों हिरासत में लिया। पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम अन्तर्गत कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *