ब्रेकिंग न्यूज़

*”23 जून को नारायणबगड़ में आयोजित होगा प्रधानमंत्री सौर ऊर्जा योजना जागरूकता एवं सम्मान समारोह*”

 

23 जून को नारायणबगड़ में आयोजित होगा प्रधानमंत्री सौर ऊर्जा योजना जागरूकता एवं सम्मान समारोह

नारायणबगड़ (चमोली)। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 23 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के सामने, नारायणबगड़ में एक भव्य जागरूकता एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक एवं व्यापार मंडल नारायणबगड़ के एग्जीक्यूटिव रामानंद भट्ट ने क्षेत्र की जनता, व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत घरों की छतों पर सोलर प्लांट स्थापित कर उपभोक्ता अपने बिजली बिल में बड़ी बचत कर सकते हैं तथा अतिरिक्त बिजली यूपीसीएल को बेचकर आय भी प्राप्त कर सकते हैं।

रामानंद भट्ट ने बताया कि केवी सोलर एनर्जी द्वारा क्षेत्र में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है और कई घरों में सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में सौर ऊर्जा से जुड़ी योजनाओं, सब्सिडी, बैंक ऋण सुविधा एवं तकनीकी जानकारी विस्तार से दी जाएगी।

इस अवसर पर यूपीसीएल के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, कंपनी के निदेशक, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान आम जनता को योजना का लाभ लेने के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम विवरण:

दिनांक: 23 जून 2026

समय: प्रातः 11:00 बजे

स्थान: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के सामने, नारायणबगड़, जनपद चमोली

रिपोर्ट: जयवीर कंडारी (गुड्डू), नंदा न्यूज़, विकासखंड नारायणबगड़, जनपद चमोली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *