ब्रेकिंग न्यूज़

* पुलिस का स्पष्ट बयान— न गुरुद्वारे पर किसी का कब्जा हुआ है और न ही किसी व्यक्ति को बंधक बनाया गया है*

 

*नगरासु गुरुद्वारा संकट खत्म छत से नीचे उतरे निहंग, बोले – गलतफहमी हो गई थी। अब घर जा रहे। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा, गुरुद्वारे में सुचारू रूप से चल रही अरदास*

*गुरुद्वारे में विवाद के बाद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर*

*छत पर मौजूद निहंग सिखों से लगातार वार्ता जारी, समाधान की दिशा में बढ़ रहा प्रशासन*

*हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सुचारू और निर्बाध रूप से जारी*

*गुरुद्वारे में लंगर सेवा, अरदास और श्रद्धालुओं का आवागमन सामान्य रूप से संचालित*

रूद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक और तथ्यहीन सूचनाओं से सावधान रहने की अपील की है। यात्रियों, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से केवल प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने का अनुरोध किया गया है।

पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने कहा है कि चारधाम यात्रा और श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर इस घटना का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। सभी यात्रा मार्ग खुले हैं और यात्रियों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

रूद्रप्रयाग प्रशासन ने सभी नागरिकों से शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी अपुष्ट सूचना को साझा न करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *