ब्रेकिंग न्यूज़

*प्रेमनगर बड़ोंवाला रोड पर कार और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर*,

प्रेमनगर बड़ोंवाला रोड पर कार और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत *बड़ोंवाला* रोड पर गोरखपुर चौक से करीब 200 मीटर आगे बुधवार को एक कार और ई-रिक्शा के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया, जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा बड़ोंवाला से प्रेमनगर की ओर जा रहा था, जबकि कार प्रेमनगर से बड़ोंवाला की दिशा में आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया और कार भी अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। सभी सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और बढ़ता यातायात अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

रिपोर्ट: नंदा न्यूज़, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *