ब्रेकिंग न्यूज़

“नैनीताल में जूते-चप्पलों की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया”

नैनीताल से बड़ी खबर

नैनीताल में जूते-चप्पलों की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मल्लीताल क्षेत्र स्थित “मसाज शूज़” नामक दुकान में आग लग गई, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया। फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई के चलते आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

सूत्रों के अनुसार उक्त दुकान मतीन सिद्दीकी पुत्र सुमेश सिद्दीकी की बताई जा रही है। आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया है।

फिलहाल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

“नंदा न्यूज़ की अपील”

आग जैसी घटनाओं की सूचना तुरंत फायर सर्विस एवं प्रशासन को दें ताकि समय रहते नुकसान को रोका जा सके!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *