स्थान – खटीमा ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड
उत्तराखंड क्रांति दल के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट एवं जिला अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद उत्तराखंडी ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े विषयों को उठाते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।
प्रेस वार्ता के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों ने राज्य के विकास, स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता से जुड़े सवालों को लगातार उठाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा। वही प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट और जिला अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद उत्तराखंडी ने कहा कि उत्तराखंड के मूल मुद्दों, रोजगार, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय संसाधनों के संरक्षण को लेकर पार्टी अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

