ब्रेकिंग न्यूज़

*विकासनगर*’ (VB-GRAM G) का विधिवत शुभारंभ गुरुवार को हुआ।

विकासनगर*’ (VB-GRAM G) का विधिवत शुभारंभ गुरुवार को हुआ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने त्रिपुरा से वर्चुअल माध्यम से मिशन का उद्घाटन किया। वहीं देहरादून के सहसपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया

सहसपुर विकासखंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों और आजीविका मॉडलों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में ग्रामीण रोजगार, स्वरोजगार और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल संबोधन में पंजीकृत श्रमिकों से संवाद करते हुए मिशन को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने की बात कही। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि यह मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *