स्थान। नैनीताल।
स्वास्थ्य समिति की हुई बैठक । नगर को स्वच्छ रखने का लिया गया निर्णय।
नैनीताल। सरोवर नगरी नगर पालिका परिषद सभागार में स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष नगर पालिका सभासद रमेश प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में तय किया गया नगर को किस प्रकार स्वच्छ रखा जाये।और कूड़े करकट का निवारण किस प्रकार किया जाये।
इसके साथ ही पर्यावरण मित्रों की सुरक्षा और जन-स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।’
नैनीताल नगर के प्रत्येक घर, होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान से शत-प्रतिशत कूड़ा उठाना सुनिश्चित किया जाएगा।
गीले-सूखे कूड़े के लिए अलग कंटेनर कूड़ा कलेक्शन वाहनों (गाड़ियों) में गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने के लिए दो अलग-अलग कंटेनर की अनिवार्य व्यवस्था की जाएगी।
नगर के सभी होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सोर्स सेग्रिगेशन (कूड़ा अलग-अलग करके देने) के लिए जागरूक व पाबंद किया जाएगा।बैठक में स्वास्थ्य समिति के सदस्य एवं सभासदों में जितेंद्र पांडे जीनू,भगवत सिंह रावत, मनोज जगाती,अंकित चन्द्रा, राकेश पंवार, सुरेन्द्र कुमार, गजाला कमाल, काजल आर्या समेत नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मशक्तु, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार और सफाई निरीक्षक आकाश कुमार मौजूद रहे।

