जनपद चमोली के विकासखंड नारायणबगड़ बाजार में हाल ही में आई आपदा के बाद आज जिला अधिकारी चमोली ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख नारायणबगड़ गणेश चंदोला, ग्राम प्रधान केवर देवेंद्र कोहली, व जनप्रतिनिधि, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), वन विभाग, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारी तथा आपदा से प्रभावित व्यापारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी ने प्रभावित व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें जल्द सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिला अधिकारी ने मौके पर मौजूद बीआरओ / वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा कार्य तत्काल शुरू किए जाएं। साथ ही सड़क पर बंद पड़ी जल निकासी (स्कपर/ड्रेनेज) को शीघ्र खोला जाए, ताकि बरसात के दौरान पानी की निकासी सुचारु रहे और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।
स्थानीय व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी बाजार की सुरक्षा के लिए स्थायी समाधान की मांग रखी। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक कार्य जल्द शुरू कराए जाएंगे।
*नारायणबगड़ आपदा क्षेत्र का डीएम चमोली ने किया निरीक्षण, सुरक्षा कार्य जल्द शुरू करने के दिए निर्देश*

