ब्रेकिंग न्यूज़

*सीएम धामी ने रचा इतिहास, बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री!*

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। 10 जुलाई को धामी का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल 1832 दिन का हो गया, जबकि एनडी तिवारी 1831 दिनों तक इस पद पर रहे थे।

एनडी तिवारी 2 मार्च 2002 से 7 मार्च 2007 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे और राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बने जिन्होंने अपना पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा किया था। वहीं, पुष्कर सिंह धामी 4 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री बने और 2022 विधानसभा चुनाव के बाद भी भाजपा नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए दोबारा मुख्यमंत्री बनाया।

धामी ने हाल ही में भाजपा के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड भी बनाया, जिन्होंने लगातार 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। अब महज कुछ दिनों के भीतर उन्होंने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

राज्य गठन के बाद उत्तराखंड ने कई मुख्यमंत्री देखे, लेकिन स्थिर नेतृत्व और लंबे कार्यकाल के मामले में अब धामी सबसे आगे निकल गए हैं। उनके नाम अब प्रदेश की राजनीति का एक नया अध्याय दर्ज हो गया है।

📊 सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री 🔹 पुष्कर सिंह धामी – 1832+ दिन
🔹 नारायण दत्त तिवारी – 1831 दिन
🔹 त्रिवेंद्र सिंह रावत – 1452 दिन
🔹 हरीश रावत – 1148 दिन
🔹 भुवन चंद्र खंडूड़ी – 840 दिन (प्रथम कार्यकाल)

उत्तराखंड की राजनीति में यह उपलब्धि एक ऐतिहासिक मील का पत्थर माना जा रहा है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *