नारायणबगड चमोली
उत्तराखंड की प्रतिभा ने एक बार फिर अपनी मिसाल पेश की है। चमोली जनपद के नारायणबगड़ ब्लॉक के *पालछूनी* गांव की *डॉ. आस्था बिष्ट* भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट डॉक्टर के पद पर नियुक्त हुई हैं। उनकी इस उपलब्धि को पहाड़ की बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत माना जा रहा है।
पालछूनी के लोगों ने आस्था की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। डॉ. आस्था बिष्ट ने नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज, पुणे से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। इसके पश्चात, उन्होंने भारतीय सेना की मेडिकल सेवा में शामिल होकर लेफ्टिनेंट डॉक्टर के रूप में देश की सेवा करने का मार्ग चुना। आस्था का परिवार देश सेवा से जुड़ा रहा है। उनके पिता अशोक सिंह बिष्ट भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में कार्यरत हैं और उनके दादा *दुर्लभ सिंह बिष्ट* पूर्व सैनिक हैं। इसके अलावा, उनके बड़े भाई *आर्यन बिष्ट* आईआईटी रुड़की से एमटेक करने के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं डॉ. आस्था बिष्ट की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे उत्तराखंड और विशेष रूप से पहाड़ की बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आस्था के माता-पिता *अशोक सिंह बिष्ट* और *विमला बिष्ट* को बधाई देते हुए कहा कि उनके संस्कारों और शिक्षा का ही परिणाम है कि उनके दोनों बच्चे देश की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. आस्था बिष्ट की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और लोग उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

