ब्रेकिंग न्यूज़ | नंदा न्यूज़ | देहरादून
केहरी गांव मार्ग बंद, अस्थायी पुल और सड़क नदी में बहे; निर्माण एजेंसी ने सुबह 10 बजे तक मार्ग खोलने की जताई उम्मीद
देहरादून: प्रेमनगर क्षेत्र के केरी गांव के पास निर्माणाधीन पुल पर चल रहे कार्य के दौरान बीती रात नदी के तेज बहाव में अस्थायी पुल और उससे जुड़ी सड़क बह गई। इसके चलते प्रेमनगर–केहरी गांव मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।
*नंदा न्यूज़* ने निर्माण एजेंसी से संपर्क किया। एजेंसी के अनुसार, पुल निर्माण कार्य को सुबह लगभग 10 बजे तक खोलने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यातायात आंशिक रूप से बहाल किया जा सके। हालांकि अंतिम निर्णय मौके की स्थिति और सुरक्षा जांच के बाद ही लिया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य समय रहते पूरा कर लिया गया होता और इसी तरह की तेजी पहले दिखाई गई होती, तो आज आम जनता को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
यातायात सलाह:
प्रेमनगर से सेलाकुई, विकासनगर, सिद्धोवाला, झाझरा और धौलकोट जाने वाले वाहन चालक फिलहाल केहरी गांव मार्ग का उपयोग न करें।
देहरादून–चंडीगढ़–पांवटा साहिब नए हाईवे का उपयोग करें।
सेलाकुई, विकासनगर, धौलकोट, झाझरा और सिद्धोवाला से प्रेमनगर आने वाले वाहन चालक झाझरा हनुमान मंदिर होकर नए हाईवे का उपयोग करें।
नंदा न्यूज़ : स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। मार्ग खुलने से संबंधित आधिकारिक अपडेट मिलते ही आपको सबसे पहले जानकारी दी जाएगी।

