देहरादून जनपद की ग्राम पंचायत सिद्धूवाला से एक अहम खबर सामने आई है। यहां आज उपप्रधान पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी वार्ड सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में पूजा राणा ने जीत दर्ज करते हुए उपप्रधान पद पर कब्जा किया।
रिपोर्ट:महिपाल सिंह नेगी
ग्राम पंचायत *सिद्धूवाला* में आज उपप्रधान पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया गया। चुनाव प्रक्रिया ग्राम पंचायत अधिकारी “नीलम बड़ोनी” की देखरेख में सम्पन्न हुई।
उपप्रधान पद के लिए “पूजा राणा” और “मोनिका जसवाल” मैदान में थीं। कुल 13 वार्ड सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद *पूजा राणा* को 8 मत प्राप्त हुए, जबकि *मोनिका जसवाल* को 5 मत मिले।
मतगणना पूरी होने के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी *नीलम बड़ोनी* ने पूजा राणा को आधिकारिक रूप से *विजयी* घोषित किया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजयी प्रत्याशी को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।
विजय के बाद *पूजा राणा* ने सभी वार्ड सदस्यों, ग्रामीणों और चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने वाले अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे ग्राम पंचायत की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सभी को साथ लेकर पारदर्शिता, विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगी तथा बिना किसी भेदभाव के ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगी।
पूरे चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बना रहा और सभी सदस्यों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई।
- “नंदा न्यूज़” की ओर से भी *पूजा राणा* को हार्दिक शुभकामनाएं एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं।

