देवभूमि उत्तराखंड के चमोली जिले के विकासखंड देवाल से एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। ग्राम सभा सेलखोला की होनहार छात्रा *सौम्या मिश्रा* ने NEET UG 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर हासिल की गई यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। सौम्या की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ मिल रही हैं।
सौम्या मिश्रा ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते।
नंदा न्यूज : की ओर से सौम्या मिश्रा को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। हमें विश्वास है कि वे एक सफल चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगी।
देवभूमि उत्तराखंड के चमोली जिले के विकासखंड देवाल से एक *गौरवपूर्ण* खबर सामने आई है।

