ब्रेकिंग न्यूज़

*”देहरादून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 लाख रुपये कीमत की हाई-प्रोफाइल ड्रग्स बरामद की*”

देहरादून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 लाख रुपये कीमत की हाई-प्रोफाइल ड्रग्स बरामद की है। रायपुर थाना पुलिस ने सहारनपुर निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48.55 ग्राम एमडीएमए (MDMA) और 40.75 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी यह मादक पदार्थ सहारनपुर से लाकर देहरादून की हाई-प्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की तैयारी में था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आए अन्य तस्करों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *