ब्रेकिंग न्यूज | नन्दा न्यूज
देहरादून से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर। सेलाकुई विद्युत उपकेंद्र में कार्यरत। सेलाकुई विद्युत उपकेन्द्र में काम करने वाले लाइनमैन की जमनपुर स्थित ईदगाह में ट्रांसफार्मर में बिजली ठीक कर वक्त अचानक से करंट लगने से मनीष उर्फ डॉन निवासी शेरपुर लाइनमैन की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जमनपुर स्थित ईदगाह के पास ट्रांसफार्मर पर बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक करंट प्रवाहित होने से लाइनमैन उसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। नन्दा न्यूज की ओर से दिवंगत लाइनमैन को भावभीनी श्रद्धांजलि।
ताज़ा खबरों के लिए देखते रहें नंदा न्यूज.

