ब्रेकिंग न्यूज़

“प्रेमनगर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, 30 वाहन सीज”

“प्रेमनगर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, 30 वाहन सीज”

देहरादून। यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़क पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ प्रेमनगर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 30 दोपहिया और चारपहिया वाहनों को सीज किया, जबकि 15 अन्य वाहनों के चालान काटकर 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी, जो मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज में पटाखे जैसे धमाके कर रहे थे या खतरनाक तरीके से वाहन चला रहे थे।

पुलिस की कार्रवाई में मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल, ट्रिपल राइडिंग, रैश ड्राइविंग और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक कार्रवाई की जद में आए।

पुलिस के मुताबिक अभियान का उद्देश्य सड़क पर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी अंकुश लगाना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

प्रेमनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। खासतौर पर सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और मॉडिफाइड साइलेंसर के जरिए शोर व अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी।

“कार्रवाई एक नजर में”

30 टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर सीज

15 अन्य वाहनों के चालान

12,000 रुपये का जुर्माना

मॉडिफाइड साइलेंसर, ट्रिपल राइडिंग और रैश ड्राइविंग पर कार्रवाई

नंदा न्यूज | देहरादून

ताज़ा खबरों के लिए देखते रहिए नंदा न्यूज और हमारे पेज को सब्सक्राइब जरूर करें। nandanews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *