बिधौली में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग, पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार
देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिधौली में सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा कर हंगामा और शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रहे तीन युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए तीनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक 17 अगस्त को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि बिधौली क्षेत्र में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर आपस में विवाद कर रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
मौके पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष सार्वजनिक मार्ग पर ही हंगामा करते हुए आपस में मारपीट पर उतारू थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वे पुलिस की समझाइश के बावजूद शांत नहीं हुए और और अधिक उग्र होकर हंगामा करने लगे।
स्थिति बिगड़ने और सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल तीन व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
अमन सिंह, निवासी टिहरी गढ़वाल, उम्र 20 वर्ष।
अमृतम अंशुमन, निवासी पटना, बिहार, उम्र 25 वर्ष।
मनीष जैन, निवासी राजाखेड़ी, हरियाणा, हाल निवासी ग्रीन व्यू हॉस्टल, बिधौली, उम्र 19 वर्ष।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक जैनेंद्र सिंह राणा, चौकी प्रभारी बिधौली, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल जसबीर, कांस्टेबल वीरेंद्र भंडारी और कांस्टेबल राजेश चौहान।
नंदा न्यूज | देहरादून
ताज़ा खबरों के लिए देखते रहिए नंदा न्यूज और हमारे पेज को सब्सक्राइब जरूर करें।

ताज़ा खबरों के लिए देखते रहिए नंदा न्यूज और हमारे पेज को सब्सक्राइब जरूर करें। nandanews.in