सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश; उत्कृष्ट कार्य करने वालों को ‘मैन ऑफ द मंथ’ सम्मान
देहरादून, 29 अगस्त 2026।
देहरादून पुलिस में बेहतर कार्य और कर्तव्यनिष्ठा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एसएसपी देहरादून ने बड़ा कदम उठाया। पुलिस कार्यालय में आयोजित सैनिक सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 43 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मेलन में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद कर उनकी व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का तत्काल और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बेहतरीन सेवा के लिए विशेष सम्मान
सम्मेलन में सुश्री वंदना वर्मा को जोराघाट, असम में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के पार्थिव शरीर को देहरादून स्थित उनके आवास तक निर्बाध रूप से पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
वहीं अ0उ0नि0 ना0पु0 विजय प्रसाद रतूड़ी को दून चिकित्सालय चौक पर ड्यूटी के दौरान कर्तव्य
निष्ठा, लगन और मेहनत से कार्य करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
‘मैन ऑफ द मंथ’ से 41 पुलिसकर्मी सम्मानित
उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न थाना, कोतवाली, पीएसी, यातायात, पुलिस लाइन, स्थानीय अभिसूचना इकाई और साइबर सेल से जुड़े 41 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को ‘मैन ऑफ द मंथ’ चुना गया।
सम्मान पाने वालों में डालनवाला से उ0नि0 अश्वनी बलूनी, ऋषिकेश से कां0 सौरभ वालिया और कां0 संदीप छावड़ी, नगर से अ0उ0नि0 हरिप्रसाद, रायपुर से कां0 प्रदीप फर्सवाण और कां0 प्रवीण पंवार, डोईवाला से उ0नि0 कमलेश गौड़ और कां0 देनेश रावत, विकासनगर से हे0कां0 राजेन्द्र सिंह, मसूरी से उ0नि0 पंकज महिपाल और कां0 धर्मेन्द्र कुमार सहित विभिन्न इकाइयों के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
बसंत विहार थाना क्षेत्र से थानाध्यक्ष शैंकी कुमार समेत कई पुलिसकर्मियों, पुलिस लाइन देहरादून के छह कर्मियों तथा साइबर सेल से हे0कां0 भरत रावत और म0कां0 रचना को भी सम्मानित किया गया।
सम्मान के साथ जिम्मेदारी का संदेश
एसएसपी ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन में दिया गया यह सम्मान पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरित करने वाला कदम माना जा रहा है।
“ड्यूटी में दम दिखाने वालों को सम्मान—एसएसपी ने 43 पुलिसकर्मियों की मेहनत को दिया सलाम।”

