ब्रेकिंग न्यूज़

“नारी शक्ति की मिसाल बनीं डॉ. कंचन नेगी”

शिक्षा से युवा सशक्तिकरण तक बहुआयामी योगदान, ‘नारी शक्ति सम्मान-2026’ से सम्मानित

देहरादून। शिक्षा, मीडिया, प्रोफेशनल एजुकेशन और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहीं डॉ. कंचन नेगी को ‘नारी शक्ति सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। हरियाली तीज के अवसर पर देहरादून में आयोजित समारोह में विधायक श्रीमती सविता कपूर एवं कैबिनेट मंत्री खजान दास ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।

डॉ. कंचन नेगी लंबे समय से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर करियर अवसरों से जोड़ने की दिशा में काम कर रही हैं। उनका जोर केवल डिग्री आधारित शिक्षा पर नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास, कम्युनिकेशन स्किल्स और रोजगारपरक दक्षता विकसित करने पर है।

प्रोफेशनल शिक्षा को बनाया मिशन

देहरादून में संचालित Uttarakhand Heritage School of Media & Advanced Studies (UHSMAAS) के माध्यम से होटल मैनेजमेंट, टूरिज्म, मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म और एविएशन जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रमों पर काम किया जा रहा है। उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलते उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है।

वहीं Ebullient English International Institute (EEII) के जरिए Spoken English, Personality Development और Communication Skills के साथ IELTS, TOEFL और PTE जैसी अंतरराष्ट्रीय परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाती है।

प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की पहल

Academy of Brilliant Scholars (ABS Coaching Hub) के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को शिक्षा, परीक्षा तैयारी और करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। डॉ. नेगी का मानना है कि आर्थिक अभाव किसी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की राह में बाधा नहीं बनना चाहिए। इसी सोच के साथ किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

पहाड़ की बेटी, देहरादून बनी कर्मभूमि

चमोली जनपद के नारायणग्राम की मूल निवासी डॉ. कंचन नेगी ने देहरादून को अपनी कर्मभूमि बनाया है। शिक्षा और युवा विकास के क्षेत्र में उनका लक्ष्य उत्तराखंड के युवाओं को प्रदेश में ही बेहतर शिक्षा, प्रोफेशनल प्रशिक्षण और वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करना है।

एक इंटरनेशनल एजुकेशनिस्ट, सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर, लाइफ कोच, मोटिवेशनल स्पीकर और मीडिया एवं कम्युनिकेशन विशेषज्ञ के रूप में भी वे युवाओं को मार्गदर्शन दे रही हैं।

80 से अधिक सम्मान

डॉ. कंचन नेगी के शिक्षा, मीडिया, प्रशिक्षण और युवा सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को विभिन्न मंचों पर सम्मान मिल चुका है। उनके अनुसार उन्हें अब तक 80 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। ‘नारी शक्ति सम्मान-2026’ उनकी उपलब्धियों की इसी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है।

सम्मान के बाद डॉ. कंचन नेगी ने कहा कि यह सम्मान उनके व्यक्तिगत प्रयास से अधिक उन विद्यार्थियों के सपनों का सम्मान है, जिन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य उत्तराखंड के युवाओं को शिक्षा, कौशल और वैश्विक अवसर—तीनों से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *