ब्रेकिंग न्यूज़

“हल्द्वानी में आज जुटेगा भाजपा का शीर्ष नेतृत्व, मुख्यमंत्री धामी लेंगे पदाधिकारियों की बैठक”

हल्द्वानी में आज जुटेगा भाजपा का शीर्ष नेतृत्व, मुख्यमंत्री धामी लेंगे पदाधिकारियों की बैठक,

विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति से लेकर कोर कमेटी तक में करेंगे शिरकत, संगठन और आगामी रणनीति पर होगा मंथन,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार, 9 सितंबर को हल्द्वानी के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को भाजपा संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने प्रवास के दौरान वह विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों और प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी सुबह 10:05 बजे एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके बाद वह रामपुर रोड स्थित होटल विंटेज ग्रीन पहुंचकर विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम करीब 4:35 बजे होटल अमरदीप, देवलचौड़ चौराहा पहुंचेंगे, जहां प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक के अलावा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में भी प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री के इस एक दिवसीय दौरे में संगठनात्मक गतिविधियों को खास महत्व दिया जा रहा है। प्रदेश कार्यसमिति और कोर कमेटी की बैठकों के चलते पार्टी की आगामी रणनीति, संगठन को मजबूत करने तथा विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श की संभावना है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *