नेहरू कॉलोनी और रायवाला में बड़ी कार्रवाई, करीब 4 पेटी अवैध देसी शराब बरामद—तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी सीज
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ दून पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 167 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देसी शराब बरामद हुई है। वहीं, शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नेहरू कॉलोनी और रायवाला पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन शराब तस्करों को दबोचा।
नेहरू कॉलोनी में 51 पव्वे के साथ आरोपी गिरफ्तार
थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोहित कुमार (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 51 पव्वे टेट्रा पैक माल्टा देशी मसालेदार शराब बरामद हुई।
आरोपी की पहचान रोहित कुमार पुत्र वीरेंद्र, निवासी आदर्श कॉलोनी, 6 नंबर पुलिया, हनुमान वाली गली, रायपुर, देहरादून के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में मु0अ0सं0-373/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
#रायवाला में दो शराब तस्कर गिरफ्तार,

वहीं, थाना रायवाला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 116 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देसी शराब बरामद की। तस्करी में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी संख्या UK07J-2382 को भी पुलिस ने सीज कर दिया।
पहले आरोपी अजय (18 वर्ष), पुत्र राजेन्द्र, निवासी बापूग्राम गली नंबर-1, चौकी आईडीपीएल, कोतवाली ऋषिकेश के कब्जे से 60 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देसी शराब बरामद हुई। उसके खिलाफ मु0अ0सं0-145/26, धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
दूसरे आरोपी सतीश जाटव (37 वर्ष), पुत्र कलीराम जाटव, निवासी गली नंबर-05, शांतिनगर, ऋषिकेश के कब्जे से 56 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देसी शराब बरामद हुई। उसके खिलाफ मु0अ0सं0-146/26, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
दून पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
रिपोर्टिंग: महिपाल सिंह नेगी, देहरादून
ऐसी ताज़ी खबरों के लिए नंदा न्यूज़ के हमारे पेज को फॉलो जरूर करें, नंदान्यूज.इन।

