ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक सहदेव पुंडीर ने खोला विकास का मोर्चा, शिव कॉलोनी और बनियावाला में सड़क निर्माण शुरू विधायक सहदेव पुंडीर ने खोला विकास का मोर्चा, शिव कॉलोनी और बनियावाला में सड़क निर्माण शुरू 🔴

#विधायक सहदेव पुंडीर ने दो स्थानों पर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का किया शुभारंभ,

शिव कॉलोनी और शिव दर्शन कॉलोनी बनियावाला में शुरू हुए सड़क निर्माण कार्य, क्षेत्रीय विकास कार्यों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

देहरादून। क्षेत्र में सड़क एवं जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में मंगलवार को दो महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत हुई। शिव कॉलोनी, कृष्णा विहार, वार्ड नंबर 92, आर्केडिया प्रथम में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक सहदेव सिंह पुंडीर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्रीय BLO को सम्मानित किया। साथ ही स्थानीय नागरिकों के साथ क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई और जनसुविधाओं से जुड़े विषयों पर जानकारी ली गई।

इसके बाद शिव दर्शन कॉलोनी, बनियावाला में भी इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय स्तर पर आवागमन की सुविधा में सुधार की उम्मीद जगी है।

कार्यक्रम में PWD के AE प्रवीण श्रीवास्तव, JE निर्मल नेगी, क्षेत्रीय पार्षद अनिल नौटियाल, पार्षद किरण देवी, भाजपा जिला मंत्री दर्शन सिंह रावत, जिला IT संयोजक धर्मपाल सिंह बिष्ट, शिवालिक नगर मंडल मंत्री आनंद गढ़िया, शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश ध्यानी, महिला मोर्चा नेत्री तारकेश्वरी भंडारी और जयबीर सिंह राणा सहित अनेक स्थानीय पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

इसके अलावा गुसाईं आंटी, एच.डी. ढोडियाल, हेमलता बिष्ट, किशोरी पंत, बी.आर. दरमोड़ा, अजय कान्त गैरोला, भगवान सिंह रावत, यशवंत, बेबी कॉल, ओमप्रकाश बडोला, हीरा बिष्ट, बबीता बिष्ट, पूजा, आशा रावत, गौरव शर्मा, पुष्पा बिष्ट और शकुंतला कंडारी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

स्थानीय स्तर पर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों को सड़क सुविधा में सुधार की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में आगे होने वाले विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई।

रिपोर्टिंग: महिपाल सिंह नेगी, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *