ब्रेकिंग न्यूज़

“चमोली में आसमान से आफत बरस रही है और पिंडर नदी खतरे के निशान को पार कर उफान पर है…”

पिंडर नदी ने पार किया खतरे का निशान, पहाड़ों में बारिश का कहर

लगातार 24 घंटे की बारिश से नदी-गदेरे उफान पर, सड़कें सूनी और बिजली आपूर्ति बाधित

चमोली जनपद के पिंडर घाटी क्षेत्र में पिछले करीब 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश के चलते पिंडर नदी का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान को पार कर गया है। नदी का रौद्र रूप देखकर आसपास के लोगों में चिंता का माहौल है।

पिंडर नदी में मिलने वाले छोटे-बड़े गदेरे भी लगातार बारिश के कारण उफान पर हैं। सामान्य तौर पर छोटे जलस्रोत के रूप में बहने वाले ये गदेरे अब तेज धार के साथ नदी का रूप लेते नजर आ रहे हैं। कई स्थानों पर पानी का बहाव बेहद तेज हो गया है।

लगातार बारिश के चलते क्षेत्र की सड़कें सुनसान पड़ी हैं। लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। वहीं कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों से अपील की जा रही है कि नदी, गदेरों और नालों के आसपास जाने से बचें और बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। तेज बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से भी बचने की सलाह दी गई है।

फिलहाल पिंडर नदी और क्षेत्र के अन्य जलस्रोतों के जलस्तर पर नजर बनाए रखना बेहद जरूरी है। बारिश जारी रहने की स्थिति में जलस्तर और बढ़ सकता है।

जनपद चमोली से महिपाल सिंह की रिपोर्ट।—

“चमोली में आसमान से आफत बरस रही है और पिंडर नदी खतरे के निशान को पार कर उफान पर है…”

नन्दा न्यूज हमारे पेज nandanews.in को फोलो जरूर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *