ब्रेकिंग न्यूज़

मंदिर का ताला तोड़कर चढ़ावा चोरी, नशे की पूर्ति में उड़ाए रुपये,

नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मंदिर चोरी का किया खुलासा, 27 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; ₹811 नकद, लोहे का पाइप और टूटा ताला बरामद,

देहरादून। मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे आरोपी को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ₹811 की नगदी बरामद की है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का पाइप और मंदिर का टूटा हुआ ताला भी बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस लगातार चेकिंग एवं कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत 26 सितंबर की रात नेहरू कॉलोनी पुलिस को पंचमुखी हनुमान मंदिर, मोहकमपुर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के मौजूद होने की सूचना मिली।

सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध को पकड़कर उसकी तलाशी ली। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम समर पुत्र नौशाद, निवासी 15 नंबर गली, भगत सिंह कॉलोनी, रायपुर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष बताया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नकदी बरामद हुई। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने दो दिन पूर्व पंचमुखी हनुमान मंदिर, मोहकमपुर में लोहे के पाइप की मदद से ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने चोरी की गई रकम में से कुछ रुपये अपनी नशे की पूर्ति के लिए खर्च करने की बात बताई। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर मंदिर के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा गया लोहे का पाइप और मंदिर का टूटा हुआ ताला बरामद कर लिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मंदिर चोरी की घटना का खुलासा होने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल सामान भी बरामद कर लिया गया है।

***गिरफ्तार आरोपी***

समर पुत्र नौशाद, निवासी 15 नंबर गली, भगत सिंह कॉलोनी, रायपुर, देहरादून।

उम्र : 27 वर्ष

***बरामदगी***

– चोरी की नगदी — ₹811

– वारदात में प्रयुक्त लोहे का पाइप

– मंदिर का टूटा हुआ ताला

****पुलिस टीम***

– अ0उ0नि0 मदन सिंह

– का0 मोहित शर्मा

– का0 संदीप

नन्दा न्यूज देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *