ब्रेकिंग न्यूज़

सोनप्रयाग में पुलिस का बड़ा एक्शन! कार से 10 पेटी अवैध शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार,

चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर से शराब की बड़ी खेप पकड़ी, परिवहन में इस्तेमाल वाहन सीज

रुद्रप्रयाग। अवैध शराब के परिवहन और तस्करी के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सोनप्रयाग क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार से 10 पेटी अवैध शराब बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शराब की खेप मिलने के बाद पुलिस ने परिवहन में इस्तेमाल वाहन को भी सीज कर दिया।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस टीम ने 28 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK10-5758 को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन के भीतर शराब की बड़ी खेप देखकर पुलिस भी सक्रिय हो गई। जांच में वाहन से कुल 10 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब में 72 बोतल, 24 हाफ और 144 पव्वे शामिल बताए गए हैं।

पुलिस ने शराब के परिवहन के आरोप में जयवीर सिंह पुत्र सते सिंह, निवासी ग्राम ललूड़ी, जनपद रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब को कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर वाहन UK10-5758 को सीज कर दिया।

आरोपी के खिलाफ कोतवाली सोनप्रयाग में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

“चेकिंग में खुला शराब की खेप का राज”

सोनप्रयाग क्षेत्र में नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस की नजर वाहन पर पड़ी। तलाशी के बाद सामने आई शराब की खेप ने अवैध परिवहन के खिलाफ चल रही कार्रवाई की गंभीरता को सामने ला दिया। पुलिस अब मामले में शराब के परिवहन से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

रुद्रप्रयाग पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के परिवहन और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

नंदा न्यूज़ के लिए—रिपोर्टिंग महिपाल सिंह नेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *