ब्रेकिंग न्यूज़

सहसपुर में विधायक पुंडीर का विकास पर बड़ा एक्शन! 59.41 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ,

सहसपुर में 59 लाख से अधिक के सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ,

आरकेडिया वार्ड-92 के गायत्री विहार और पीताम्बरपुर में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ,

देहरादून। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में आंतरिक मार्गों के निर्माण से जुड़ी विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने आरकेडिया वार्ड संख्या 92 स्थित पिताम्बरपुर के गायत्री विहार और पीताम्बर क्षेत्र में बनने वाले आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया।

गायत्री विहार में 31.50 लाख रुपये की लागत से आंतरिक मार्गों का निर्माण कराया जाएगा, जबकि पीताम्बर क्षेत्र में 27.91 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य प्रस्तावित है। दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 59.41 लाख रुपये है।

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने के साथ ही आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रीय स्तर पर लंबे समय से जरूरी माने जा रहे इन आंतरिक मार्गों के निर्माण से आवाजाही के दौरान स्थानीय निवासियों को सुविधा मिलने की बात कही गई है।

शुभारंभ के अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़क, आवागमन और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने का प्रयास जारी है।

वहीं, जारी जानकारी में इन विकास कार्यों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास से जोड़ा गया है। क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में आगे भी विकास कार्य जारी रखने की बात कही गई है।

गायत्री विहार और पीताम्बरपुर में शुरू हुई इन दोनों परियोजनाओं से स्थानीय संपर्क मार्गों के बेहतर होने और रोजमर्रा के आवागमन को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

नन्दा न्यूज:देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *