ब्रेकिंग न्यूज़

मगनलाल शाह  महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान जारी, छात्रों में जबरदस्त उत्साह,

मगनलाल शाह  महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान जारी, छात्रों में जबरदस्त उत्साह,

मींग गधेरा स्थित महाविद्यालय में छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर कर रहे अपने मताधिकार का प्रयोग,

नारायण बगड़, चमोली। नारायण बगड़ के मगनलाल शाह महाविद्यालय, मींग गधेरा में आज छात्रसंघ चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया जारी है। मतदान को लेकर महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

सुबह से ही छात्र-छात्राएं मतदान के लिए महाविद्यालय पहुंच रहे हैं। युवा अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान स्थल पर छात्र-छात्राओं की सक्रियता से पूरे परिसर में चुनावी माहौल बना हुआ है।

छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। छात्र-छात्राओं के बीच अपने प्रतिनिधि को चुनने को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत युवा मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर छात्रसंघ की नई कार्यकारिणी चुनने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

मगनलाल शाह महाविद्यालय में हो रहे इस छात्रसंघ चुनाव पर छात्र-छात्राओं के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों की भी नजर बनी हुई है। अब मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम को लेकर भी उत्सुकता बढ़ गई है।

खास रिपोर्ट — सुरेंद्र लाल

नन्दा न्यूज

नारायण बगड़, जनपद चमोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *