ब्रेकिंग न्यूज़

मालदेवता में देर रात हुड़दंग पर पुलिस का शिकंजा, झगड़े पर उतारू 5 गिरफ्तार,

सार्वजनिक स्थान पर शोर-शराबे के बाद भिड़े दो पक्ष, पुलिस के पहुंचते ही बढ़ा विवाद; शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पर रायपुर पुलिस ने की कार्रवाई ,

देहरादून। मालदेवता क्षेत्र में देर रात सार्वजनिक स्थान पर शोर-शराबा और आपसी विवाद करना पांच युवकों को भारी पड़ गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना रायपुर पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 28/29 सितंबर की देर रात कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि मालदेवता क्षेत्र में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर जोर-जोर से शोर-शराबा करते हुए आपस में झगड़ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए रायपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर पुलिस ने स्थिति की जानकारी ली तो सामने आया कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गए !

पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि समझाने के बावजूद दोनों पक्षों के लोग और अधिक उग्र हो गए तथा एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने लगे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया।

सार्वजनिक स्थान पर विवाद के कारण शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से देर रात सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालों में हड़कंप मच गया।

***गिरफ्तार किए गए युवक***

1. सक्षम खत्री, उम्र 25 वर्ष, निवासी अपर नेहरूग्राम, रिंग रोड, देहरादून।

2. रिशू, उम्र 24 वर्ष, निवासी अपर तुनवाला, रायपुर।

3. हर्ष जितलवान, उम्र 19 वर्ष, निवासी साकेत कॉलोनी, कंडोली, रायपुर, देहरादून।

4. देव सिंह रावत, उम्र 20 वर्ष, निवासी एमडीडीए कॉलोनी, डालनवाला, देहरादून।

5. ध्रुव तोमर, उम्र 21 वर्ष, निवासी अमन विहार, रायपुर, देहरादून।

रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई को सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त पुलिसिंग के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थान पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या आम लोगों के लिए परेशानी पैदा करने वाली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

नंदा न्यूज़ | देहरादून

रिपोर्टिंग — महिपाल सिंह नेगी, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *