ऑपरेशन प्रहार में एसएसपी देहरादून का सख्त एक्शन, कैंट पुलिस ने शांतिभंग करने वाले को दबोचा,
जैतनवाला में पिता से गाली-गलौज और मारपीट की सूचना पर कैंट पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 43 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत असामाजिक तत्वों और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत कोतवाली कैंट पुलिस ने जैतनवाला क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए शांतिभंग करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि हरियावाला खुर्द, जैतनवाला में एक व्यक्ति गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस की चीता टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
मौके पर पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को अपने पिता के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए विवाद करते पाया। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी वीरेन्द्र सिंह पदम उर्फ गोल्डी को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
“एसएसपी के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार कार्रवाई”
दून पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है, जिनकी गतिविधियों से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है। कैंट पुलिस की ताजा कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है।
गिरफ्तार आरोपी
वीरेन्द्र सिंह पदम उर्फ गोल्डी, पुत्र प्रेम सिंह, निवासी जैतनवाला, थाना कैंट, देहरादून, उम्र 43 वर्ष।
नंदा न्यूज़ — एसएसपी के ऑपरेशन प्रहार में दून पुलिस का एक्शन, कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ पर तत्काल कार्रवाई।

