ब्रेकिंग न्यूज़

चुनावी तैयारियों को लेकर भाजपा की संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ बैठक, सीएम धामी हुए शामिल

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को देहरादून में भाजपा उत्तराखंड की संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह-प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह-प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज ने पार्टी के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान आगामी चुनावों की तैयारियों और संगठन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया गया।

संवाद के दौरान विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की सक्रियता, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच को लेकर जानकारी ली गई। साथ ही, संगठन की चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने और जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने पर चर्चा की गई।

बैठक में संगठन की कमजोर कड़ियों की पहचान कर उन्हें दूर करने तथा विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। पार्टी नेतृत्व ने बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के संबंध में पदाधिकारियों से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *