वारंटियों पर दून पुलिस का ताबड़तोड़ शिकंजा, दो दिन में 12 फरार वारंटी गिरफ्तार,
देहरादून। न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली को लेकर दून पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के कड़े निर्देशों के बाद पुलिस ने विगत दो दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 12 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, विभिन्न प्रकरणों में न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे थे। एसएसपी देहरादून ने सभी अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को न्यायालयों से प्राप्त वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट एवं कड़े निर्देश दिए थे। इसके बाद थाना स्तर पर वारंटियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कोतवाली विकासनगर, रानीपोखरी, पटेल नगर, रायपुर, डोईवाला समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए वारंटियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटियों का विवरण
1. मनीष उर्फ मन्दी, निवासी ढकरानी, विकासनगर।
2. इस्तखार, निवासी वार्ड नंबर-11, ढकरानी, विकासनगर।
3. शमीम अहमद, निवासी नवाबगढ़, विकासनगर।
4. आबिद, निवासी वार्ड नंबर-07, ढकरानी, विकासनगर।
5. करमचन्द, निवासी भोगपुर, रानीपोखरी।
6. साजिद, निवासी वार्ड नंबर-13, ढकरानी, विकासनगर।
7. अमजद, निवासी वार्ड नंबर-13, ढकरानी, विकासनगर।
8. दिलशाद, निवासी सरायगली, विकासनगर।
9. शिवा, निवासी गुरुद्वारा गली, विकासनगर।
10. नरेश बिष्ट उर्फ चिंटू, निवासी नई बस्ती, विजय मार्ग, पटेल नगर, देहरादून, उम्र 40 वर्ष।
11. नितिन खान, निवासी शिवलोक कॉलोनी, थाना रायपुर, देहरादून।
12. बबलू साहनी, निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला, देहरादून।
दून पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामीली को लेकर पुलिस ने अब अभियान स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि फरार चल रहे वारंटियों की तलाश कर न्यायालयों से प्राप्त वारंटों की नियमानुसार तामीली सुनिश्चित की जाए।
दून पुलिस का फोकस अब ऐसे सभी वारंटियों पर है, जो न्यायालय की प्रक्रिया के बावजूद गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे हैं।
नन्दा न्यूज देहरादून

