ब्रेकिंग न्यूज़

जैतनवाला में गाली-गलौज और शोर-शराबे पर कैंट पुलिस का एक्शन, युवक गिरफ्तार,

जैतनवाला में गाली-गलौज और शोर-शराबे पर कैंट पुलिस का एक्शन, युवक गिरफ्तार,

सूचना मिलते ही चीता-12 टीम मौके पर पहुंची, धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई,

देहरादून। कोतवाली कैंट पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जैतनवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति गाली-गलौज करते हुए शोर-शराबा कर रहा था, जिसकी सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही कोतवाली कैंट की चीता-12 पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 26 वर्षीय अभिषेक पुत्र राम सिंह, निवासी जैतनवाला, थाना कैंट, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

 

“कोतवाली कैंट पुलिस की सख्त चेतावनी”

 

कोतवाली कैंट पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। गाली-गलौज, सार्वजनिक स्थान पर शोर-शराबा कर माहौल खराब करने अथवा शांति भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अशांति या विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

कैंट पुलिस का संदेश साफ है—शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी और कानून हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।

नन्दा न्यूज देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *