ब्रेकिंग न्यूज़

सुबह 11 बजे जींद से इतिहास रचेंगे प्रधानमंत्री मोदी, भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी।

सुबह 11 बजे जींद से इतिहास रचेंगे प्रधानमंत्री मोदी, भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी।
हरियाणा के जींद से आज देश के लिए ऐतिहासिक पल आने वाला है। आज सुबह लगभग 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद रेलवे स्टेशन से भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन से संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद करीब 11:30 बजे वे एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे।
हाइड्रोजन ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच संचालित होगी। यह पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित की गई है और संचालन के दौरान केवल जलवाष्प उत्सर्जित करती है, जिससे यह पर्यावरण के अनुकूल और हरित परिवहन की दिशा में भारत की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस परियोजना के साथ भारत हाइड्रोजन रेल तकनीक अपनाने वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा।
नंदा न्यूज के लिए फिलहाल इतनी ही बड़ी खबर। देश और उत्तराखंड की हर अपडेट के लिए बने रहिए नंदा न्यूज के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *