देहरादून में अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश, कॉलेजों और हॉस्टलों में होती थी सप्लाई
देहरादून। राजधानी देहरादून में कॉलेजों और हॉस्टलों में अवैध रूप से शराब की सप्लाई किए जाने के मामले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून और आबकारी टीम मसूरी ने कंडोली और प्रेमनगर क्षेत्र में छापेमारी कर 95 बोतल विदेशी शराब और बडवाइजर बीयर के 28 कैन बरामद किए हैं।…
