उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की नई कार्यकारिणी घोषित;
डॉ. विजय हिंदवाल सहित 27 नेता बने प्रदेश महासचिव,
विधायक लखपत बुटोला व जिला अध्यक्ष सुरेश डिमरी ने जताया आभार
नंदा न्यूज़ – गोपेश्वर/चमोली:
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग का बड़ा विस्तार करते हुए प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 27 कर्मठ नेताओं को प्रदेश महासचिव (सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सूची में सीमांत जनपद चमोली से वरिष्ठ नेता डॉ. विजय हिंदवाल और श्री सतीश चंद्र डिमरी को प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने पर जनपद चमोली कांग्रेस कमेटी में भारी उत्साह है।
यह आधिकारिक नियुक्ति पत्र उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के निर्देशानुसार सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर द्वारा जारी किया गया है।
विधायक लखपत सिंह बुटोला और जिला अध्यक्ष सुरेश डिमरी ने दी बधाई, जताया आभार:
चमोली जनपद से दो प्रमुख चेहरों को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिलने पर बद्रीनाथ विधानसभा से कांग्रेस विधायक लखपत सिंह बुटोला और चमोली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुरेश डिमरी जी ने संयुक्त रूप से हर्ष व्यक्त किया है।
विधायक लखपत सिंह बुटोला और जिला अध्यक्ष सुरेश डिमरी ने कहा, “सोशल मीडिया आज के दौर में जनता से सीधे जुड़ने और सरकार की विफलताओं को उजागर करने का सबसे सशक्त माध्यम है। चमोली से डॉ. विजय हिंदवाल और श्री सतीश चंद्र डिमरी की नियुक्ति से संगठन को न सिर्फ तकनीकी रूप से मजबूती मिलेगी, बल्कि सीमांत क्षेत्र के युवाओं में भी एक नया जोश देखने को मिलेगा।”
नेताओं ने इस महत्वपूर्ण विस्तार के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा जी, एआईसीसी सोशल मीडिया व आईटी विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी, राष्ट्रीय सह-प्रभारी श्री मनोज यादव जी व श्री सुरेन्द्र शर्मा जी, संगठन महासचिव श्री राजेंद्र भंडारी जी, और एआईसीसी सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश प्रभारी श्री संदीप गुप्ता जी व श्री अक्षित सिंह जी सहित प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर का हृदय से आभार व धन्यवाद व्यक्त किया है।
जारी सूची के अनुसार इन 27 नेताओं को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी:
1. श्री ओंकार सिंह ढिल्लों (उधमसिंह नगर)
2. श्री राजकुमार (नैनीताल)
3. श्री चरणजीत कौशल (देहरादून)
4. श्री प्रकाश जोशी (नैनीताल)
5. श्री भुवन अवस्थी (उधमसिंह नगर)
6. श्री अनिल नेगी (देहरादून)
7. श्री विजय हिंदवाल (चमोली)
8. श्री सूरज गुणवंत (उधमसिंह नगर)
9. श्री भास्कर बहुगुणा (पौड़ी)
10. श्री दिनेश सकलानी (टिहरी)
11. श्री दीपक गुप्ता (देहरादून)
12. श्री घनश्याम फुलेरा (नैनीताल)
13. श्री अंकुर रावत (रुद्रप्रयाग)
14. श्री बृजभूषण बहुगुणा (देहरादून)
15. श्रीमती सतीश पंत (अल्मोड़ा)
16. श्री जगदीश कुमार (पिथौरागढ़)
17. श्री जीतेन्द्र मेहता (बागेश्वर)
18. श्री महेंद्र टम्टा (नैनीताल)
19. श्री सतीश चंद्र डिमरी (चमोली)
20. श्री विनोद कुमार (नैनीताल)
21. श्री रवि pपने (उधमसिंह नगर)
22. श्री भुवन चौबे (चंपावत)
23. श्री उदित विद्याकुल (हरिद्वार)
24. श्री नीरज बहुगुणा (पौड़ी)
25. श्री हर्षवर्धन पंवार राजपूत (उधमसिंह नगर)
26. श्री आनंद बुटोला (उत्तरकाशी)
27. श्री पंकज सोनकर (हरिद्वार)
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया है कि वे संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी निष्ठा व लगन से कार्य कर कांग्रेस की रीति-नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे और आगामी राजनैतिक चुनौतियों के लिए पार्टी को जमीनी व डिजिटल स्तर पर पूरी तरह मजबूत करेंगे। इस मौके पर जिले के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई संदेश भेजे हैं।
