ब्रेकिंग न्यूज़

पटेलनगर फायरिंग कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, शामली से दबोचा गया नमन

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में 20 अगस्त को हुई फायरिंग की घटना में फरार चल रहे एक और आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी नमन पुत्र सुमित, निवासी ऊंचा गांव, थाना करना, जिला शामली (उत्तर प्रदेश), उम्र 19 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर शामली से गिरफ्तार किया। पुलिस के…

Read More

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

खटीमा, 25 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के प्रणेता, महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनका भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत…

Read More

मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा ट्रक हॉस्टल की दीवार तोड़कर पलटा, चालक गंभीर घायल

देहरादून। मोहब्बेवाला चौक के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ईंटों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ग्राफिक एरा हॉस्टल की दीवार तोड़ते हुए पलट गया। हादसे के दौरान तेज आवाज से हॉस्टल में मौजूद छात्र सहम गए। दुर्घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल…

Read More

सहस्रधारा रोड पर महिला के अपहरण का प्रयास, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून। सहस्रधारा रोड पर सरेआम एक महिला के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। आरोपितों ने जिस काले रंग की स्विफ्ट कार का इस्तेमाल किया, उसकी नंबर प्लेट को ढका गया था, जिसके कारण सीसीटीवी फुटेज में वाहन…

Read More

देहरादून पुलिस में नया फेरबदल: 21 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण, एक आदेश निरस्त

देहरादून। नागरिक पुलिस के उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षक स्तर पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण-नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार कुल 21 अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है, जबकि एक पूर्व स्थानांतरण निरस्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि निम्नलिखित उप निरीक्षक/अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस…

Read More

28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है असर

देहरादून। बैंक कर्मचारी संगठनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। प्रस्तावित हड़ताल के चलते उत्तराखंड समेत देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि, ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ स्थानों पर सीमित स्तर पर बैंकिंग कार्य जारी रखने…

Read More

नशामुक्ति अभियान और संगठन के नाम के दुरुपयोग को लेकर एसएसपी से मिले विहिप-बजरंग दल पदाधिकारी

देहरादून। समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के नाम के कथित दुरुपयोग और अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर संगठन के विभाग, प्रांत और महानगर स्तर के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमिंदर डोभाल से मुलाकात की। करीब आधे घंटे चली बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा…

Read More

नार्थ ईस्टर्न पुलिस अकादमी(NEPA) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया SDRF वाहिनी मुख्यालय का भ्रमण, आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू कार्यप्रणाली की बारीकियों को जाना

देहरादून। भारत दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत नार्थ ईस्टर्न पुलिस अकादमी (NEPA), उम्साव, मेघालय से देहरादून भ्रमण पर आए प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों के 22 सदस्यीय दल द्वारा आज दिनाँक 24 सितंबर 2026 को SDRF वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट का भ्रमण किया गया। SDRF वाहिनी मुख्यालय पहुंचने पर प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा SDRF की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक संरचना तथा विभिन्न…

Read More

क्लेमेंटाउन हत्याकांड का खुलासा: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

देहरादून। क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में 21 सितंबर को हुई महिला की गोली मारकर हत्या के मामले का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका के पति धीरज पंवार उर्फ लल्लू (30) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी द्वारा तलाक की तैयारी किए जाने की जानकारी मिलने के बाद…

Read More

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में अड्डा इनसाइडर समाचार पत्र द्वारा ‘उत्तराखण्ड-विकास, चुनौतियां और 2027 की राह’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम…

Read More