भोपाल। ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भोपाल की अदालत ने पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अदालत के आदेश के बाद दोनों को भोपाल सेंट्रल जेल भेजा गया, जहां वे बंदी के रूप में रहेंगे।
सीबीआई जांच के दौरान पूछताछ और रिमांड पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायिक हिरासत का आदेश दिया। जांच एजेंसियां डिजिटल साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही हैं।
यह मामला ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत से जुड़ा है, जिसने पूरे देश में चर्चा बटोरी है। मामले में न्यायिक प्रक्रिया जारी है और आगामी सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जिला जज जेल पहुंचीं, *पूरी खबर देखे *

