ब्रेकिंग न्यूज़

“अभी अभी ” जनपद चमोली विकास खण्ड देवाल में बड़ा हादसा:

चमोली: जनपद चमोली के विकासखंड देवाल में देवाल-घेस मोटर मार्ग पर लोसरी से आगे कुनार के समीप एक वाहन (बोलैरो) दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग तेज बहाव में बह गए होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। दुर्घटनास्थल दुर्गम होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

प्रशासन की ओर से अभी मृतकों और लापता लोगों की आधिकारिक पहचान जारी नहीं की गई है। राहत-बचाव कार्य जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

देवाल-घेस मोटर मार्ग पर बोलेरो हादसा, 3 की मौत, कई लापता होने की आशंका

“कुनार के पास दर्दनाक हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *