ब्रेकिंग न्यूज़

“चमोली में बड़ा सड़क हादसा: देवाल-घेस मार्ग पर बोलेरो कैल नदी में गिरी, 4 की मौत, 3 घायल” 

 

“चमोली जिले के देवाल क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। देवाल-घेस मोटर मार्ग पर कुनार के पास एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर कैल नदी में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।”

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत दल ने नदी से चार शव बरामद कर लिए हैं और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *