ब्रेकिंग न्यूज़

*”सहसपुर विधायक “सहदेव सिंह पुंडीर” व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख “राजेश्वरी पुंडीर ” ने संयुक्त रूप से इंटरलॉकिंग टाइल रोड निर्माण का शुभारंभ किया”*

 

सिद्धोंवाला क्षेत्र में विकास को मिली नई गति, इंटरलॉकिंग टाइल रोड निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

देहरादून। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत सिद्धोंवाला की गोड कॉलोनी एवं ओम विहार में इंटरलॉकिंग टाइल रोड निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडरी एवं ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख श्रीमती राजेश्वरी पुंडीर ने संयुक्त रूप से निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस दौरान वार्ड सदस्य रितु त्रिपाठी, पदम मीनास, भगत रावत, नितिन, रविंद्र सिंह नेगी, किरण, अंजली, नीरज कुमार, चिंटू, आशीष त्रिपाठी, अक्षय, संदेश पंत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

क्षेत्रवासियों ने विधायक सहदेव सिंह पुंडीर एवं ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख राजेश्वरी पुंडीर का क्षेत्र में लगातार कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इंटरलॉकिंग टाइल रोड के निर्माण से आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में सुधार आएगा।

विधायक एवं ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता निरंतर बनी रहेगी तथा जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

गोड कॉलोनी और ओम विहार में इंटरलॉकिंग टाइल रोड निर्माण का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार !

नंदा न्यूज़ “जनता की आवाज़,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *