ब्रेकिंग न्यूज़

*”बड़ोवाला में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास”*

देहरादून, 21 जून।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिवालिक नगर मंडल देहरादून द्वारा बड़ोवाला स्थित शौर्य फार्म हाउस में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष “जयवीर सिंह राणा” ने की।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष मदन सिंह, पूर्व पार्षद सुखबीर बुटोला, मंडल महामंत्री चंद्रशेखर सामंत सहित भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

नंदा न्यूज़, देहरादून

“योग से स्वस्थ तन, स्वस्थ मन और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण संभव है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *