नंदा न्यूज़ | सिद्धूवाला
सैनिक कॉलोनी लेन नंबर-8 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ
सिद्धूवाला: ग्राम पंचायत सिद्धूवाला में विकास कार्यों को गति देते हुए सैनिक कॉलोनी लेन नंबर-8 में सपना रावत के घर से कपिल शर्मा के घर तक सीसी मार्ग (सड़क) निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दौरान होने वाली समस्याओं से भी राहत मिलेगी।
ग्राम प्रधान *निधि गेरोला* ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में जनहित एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के नागरिकों के लिए सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ग्राम प्रधान ने सभी ग्रामवासियों के सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास हेतु आगे भी निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों ने भी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत का धन्यवाद किया।
“सिद्धूवाला में विकास को नई रफ्तार, सैनिक कॉलोनी लेन-8 में सड़क निर्माण कार्य शुरू।”
रिपोर्ट: नंदा न्यूज़

