नन्दा न्यूज:
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक कोचिंग एवं एनिमेशन ट्रेनिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अपना अलीगढ़ दौरा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया और सीधे लखनऊ रवाना हो गए। हादसे में 15 छात्रों की मौत और कई अन्य के घायल होने की पुष्टि हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 2:15 बजे आग लगने की सूचना मिली। मुख्यमंत्री उस समय अलीगढ़ में कार्यक्रमों में व्यस्त थे। सूचना मिलते ही उन्होंने सभी कार्यक्रम रद्द किए और शाम लगभग 6 बजे लखनऊ पहुंच गए। यानी अलीगढ़ से लखनऊ पहुंचने में उन्हें करीब 4 घंटे का समय लगा। इसके बाद लगभग 6:30 बजे वे घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से घटना की जानकारी ली, फायर विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने केजीएमयू पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से भी मुलाकात की।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है तथा कई अधिकारियों को निलंबित भी किया गया है।
नंदा न्यूज़
“लखनऊ के अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ का अपना दौरा बीच में छोड़ दिया और करीब चार घंटे में लखनऊ पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाली। 15 छात्रों की मौत वाले इस हादसे में सरकार ने एसआईटी जांच के आदेश देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।”

